REPO RATE 6% CRR 4% REVERSE REPO RATE 5.75% SLR 19% MSF 6.25% |

शुक्रवार, 18 अक्तूबर 2013

सामान्य ज्ञान

सामान्य ज्ञान प्रश्न आगामी परीक्षा के लिए |



प्रश्न 1 लेह किस नदी के किनारे बसा हुआ है ?
उत्तर सिंध

प्रश्न 2 भारत में सबसे पहले आने वाले और सबसे बाद में जाने  वाले यूरोपीय थे ?
उत्तर पुर्तगाली

प्रश्न 3 आमार सोनार बंग्ला किस देश का राष्ट्र गान है ?
उत्तर बांग्लादेश

प्रश्न 4 बांग्लादेश के राष्ट्र गान के रचियता कौन है ?
उत्तर गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर

प्रश्न 5 युनिनार किस देश की मोबाइल कंपनी है ?
उत्तर नॉर्वे

प्रश्न 6 संसद भवन के वास्तुकार कौन थे ?
उत्तर सर हर्बट

प्रश्न 7 तेंदू पत्ते के उत्पादन में कौनसा राज्य प्रथम स्थान पर है ?
उत्तर मध्य प्रदेश

प्रश्न 8 इजरायल की संसद को क्या कहते है ?
उत्तर नेसेट

प्रश्न 9 भारत रत्न व निशने पकिस्तान से सम्मानित होने वाले भारतीय कौन है ?
उत्तर मोरारजी देसाई

प्रश्न 10 तीर्थ स्थल अमरनाथ किस राज्य में है ?
उत्तर जम्मू कश्मीर

प्रश्न 11 स्टेच्यू ऑफ़ लिबर्टी अमेरिका को कौनसे देश ने भेट की ?
उत्तर फ़्रांस

प्रश्न 12 पीलिया किस अंग से सम्बंधित बीमारी है ?
उत्तर : लिवर

प्रश्न 13 एलिसा टेस्ट किस बीमारी का पता लगाने के लिए किया जाता है ?
उत्तर एड्स

प्रश्न 14 पीतल में कौनसी धातुओ का संयोग होता है ?
उत्तर तांबा व जस्ता

प्रश्न 15 मालद्वीप किस महासागर का द्वीप है ?
उत्तर हिन्द महासागर

प्रश्न 16 पोंगल किस राज्य का पर्व है ?
उत्तर तमिलनाडु

प्रश्न 17 लाल गृह के नाम से कौनसा गृह जाना जाता है ?
उत्तर मंगल

प्रश्न 18 विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल कौन सा है ?
उत्तर सहारा मरूस्थल

प्रश्न 19 भारत का राष्ट्रीय पक्षी कौन है ?
उत्तर मोर

प्रश्न 20 भारत के मुख्य न्यायाधीश कौन है ?
उत्तर पी सदाशिवम

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Copyright © . DhansuGK - Posts · Comments
Theme Template by BTDesigner · Powered by Blogger