तर्कशक्ति प्रश्न श्रंखला .......
प्रश्न 1 नीता, आनंद से बड़ी है पर आभा से छोटी है | आनंद , ज्योति से बड़ा पर रिंकू से छोटा है | रिंकू नीता से बड़ा है | सबसे छोटा कौन है |
1 ज्योति 2 आनंद 3 नीता 4 आभा 5 कोई नहीं
उत्तर ज्योति
प्रश्न 2 अंग्रेजी वर्णमाला में कौनसा अक्षर उस अक्षर से ठीक पहले है जो की T के ठीक बाद है |
1 U 2 S 3 T 4 V 5 R
उत्तर T
प्रश्न 3 6 शहरों के बीच में पौण्डिचेरी , सोमपुर से बड़ा है | हरिद्वार , नैनीताल से बड़ा है | जामनगर उतना बड़ा नहीं है जितना की हरिद्वार लेकिन सोनपुर से बड़ा है | सोनपुर नैनीताल से छोटा है लेकिन देवघर से बड़ा है | इनमे सबसे छोटा शर कौन सा है |
1 सोनपुर 2 जामनगर 3 नैनीताल 4 देवघर 5 कोई नहीं
उत्तर देवघर
प्रश्न 4 यदि पुस्तक को घडी कहा जाए , घडी को बैग कहा जाए , बैग को शब्द कोष कहा जाए और शब्द कोष को दर्पण कहा जाए तो पुस्तक को कॉलेज जाते समय किस में ले जायेगें
1 घडी 2 दर्पण 3 शब्द कोष 4 बैग 5 कोई नहीं
उत्तर शब्दकोष
प्रश्न 5 K , B से ज्यादा सुन्दर है | B , Y के सामान सुन्दर नहीं है | J , B या Y के सामान सुन्दर नहीं है | तो सबसे कम सुन्दर कौन है |
1 B 2 J 3 Y 4 K 5 कोई नहीं
उत्तर J
प्रश्न 6 यदि चूहे को कुत्ता कहा जाये, कुत्ते को नेवला कहा जाये, नेवले को शेर कहा जाए, शेर को सांप कहा जाए | सांप को हाथी कहा जाए तो पालतू पशु के रूप में किसे पाला जाए |
1 नेवला 2 शेर 3 चूहा 4 कुत्ता 5 कोई नहीं
उत्तर नेवला
प्रश्न 7 पांच लडको में वसंत , मनोहर से लम्बा है किन्तु राजू के बराबर लम्बा नहीं है | जयंत, दत्ता से लम्बा है किन्तु मनोहर से छोटा है | समूह में सबसे लम्बा कौन है |
1 मनोहर 2 वसंत 3 जयंत 4 राजू 5 कोई नहीं
उत्तर राजू
प्रश्न 8 एक परीक्षा में A B C व D ने अलग अलग अंक अर्जित किये | किसी ने भी A से कम अंक अर्जित नहीं किये | B ने C व D से अधिक अंक अर्जित किये | सबसे अधिक अंक किसने अर्जित किये |
1 B 2 C या D 3 D 4 निर्धारित नहीं किया जा सकता 5 कोई नहीं
उत्तर B
प्रश्न 9 पांच लोगो A B C D E की अलग अलग आयु है | A केवल B से छोटा है | C , D से बड़ा है | D सबसे छोटा नहीं है | कौन C से बड़े है |
1 केवल A और B 2 केवल E B और A 3 केवल A और E 4 केवल E और B 5 कोई नहीं
उत्तर केवल A और B
प्रश्न 10 -12 पांच मित्रो A B C D E को एक परीक्षा में अलग अलग अंक मिले | परीक्षा के अधिकतम अंक 100 है | B को E से अधिक किन्तु C से कम अंक मिले | केवल दो लोगो को A से अधिक अंक मिले | E को सबसे कम अंक नहीं मिले | जिसे दुसरे सर्वाधिक अंक मिले उसे 87% अंक मिले E को 72 % अंक मिले |
प्रश्न 10 परीक्षा में कितने लोगो को E से अधिक अंक मिले ?
1 कोई नहीं 2 एक 3 दो 4 तीन 5 निर्धरित नहीं किया जा सकता
उत्तर तीन
प्रश्न 11 निम्न लिखित में से किसे संभवत 81% अंक मिले ?
1 C 2 D 3 B 4 A 5 या तो C या B
उत्तर A
प्रश्न 12 कौनसा प्रतिशत परीक्षा में C के प्रतिशत को निरुपित कर सकता है ?
1 65 % 2 74% 3 87% 4 83% 5 89%
उत्तर 89 %
प्रश्न 13. 6 बच्चो T K V O M W के समूह में T , M से मोटा है लेकिन W के जितना मोटा नहीं है | न ही K न ही W सबसे मोटा है | जबकि V सबसे दुबला है | उनमे सबसे मोटा कौन है ?
1 V 2 M 3 T 4 O 5 निर्धारित नहीं कर सकते
उत्तर O
प्रश्न 14. पांच दोस्तों में महेश कर्ण से लम्बा है,लेकिन यश से नहीं | ऋतिक यश से लम्बा है , लेकिन अभिषेक से नहीं | तो सबसे छोटा कौन है (लम्बाई में )
1 अभिषेक 2 कर्ण 3 महेश 4 कर्ण या महेश 5 कोई नहीं
उत्तर कर्ण
प्रश्न 15 A B C D और E में से प्रत्येक का भर अलग अलग है | D सिर्फ A से भरी है तथा C , B और E से हल्का है | सबसे भरी कौन है ?
1 B 2 E 3 C 4 जानकारी अधूरी है 5 कोई नहीं
उत्तर जानकारी अधूरी है |
प्रश्न 16 आयु में ललित , प्रकाश और किशोर से बड़ा है | मुकेश राकेश से बड़ा है | परन्तु ललित जितना बड़ा नहीं है | प्रकाश, राकेश से छोटा है | लेकिन सबसे छोटा नहीं है | सबसे बड़ा कौन है |
1 ललित 2 मुकेश 3 राकेश 4 किशोर 5 कोई नहीं
उत्तर ललित
प्रश्न 17 सुरेश, कौशल, मधुर , अमित और रमेश पांच मित्र है | सुरेश कौशल से छोटा है किन्तु रमेश से लम्बा है | मधुर सबसे लम्बा है | अमित कौशल से थोडा छोटा किन्तु सुरेश से थोडा लम्बा है | यदि वे लम्बाई के अनुसार खड़े हो जाए तो सबसे छोटा कौन है |
1 सुरेश 2 रमेश 3 अमित 4 कौशल 5 निर्धारित नहीं कर सकते
उत्तर रमेश
प्रश्न 18 - 20 6 अलग अलग टीम - बांग्लादेश , भारत , पाकिस्तान , ऑस्ट्रेलिया , न्यूजीलैंड, श्रीलंका ने विश्व कप में अलग अलग रन बनाये | न्यूजीलैंड ने 261 रन बनाये | तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम ने 280 रन बनाये | ऑस्ट्रेलिया ने केवल भारत से कम रन बनाये | पाकिस्तान ने केवल बांग्लादेश व न्यूजीलैंड से ज्यादा रन बनाये | न्यूजीलैंड ने सब से कम रन नहीं बनाये |
प्रश्न18 बांग्लादेश ने कितने रन बनाये होंगे ?
1 265 2 365 3 250 4 261 5 निर्धारित नहीं किया जा सकता
उत्तर 250
प्रश्न 19 सबसे कम रन किस टीम ने बनाये ?
1 बांग्लादेश 2 न्यूजीलैंड 3 श्रीलंका 4 या तो बांग्लादेश या न्यूजीलैंड 5 कोई नहीं
उत्तर बांग्लादेश
प्रश्न 20 सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम ने श्री लंका से 26 रन ज्यादा बनाये तो ऑस्ट्रेलिया ने कितने रन बनाये ?
1 306 2 259 3 280 4 295 5 279
उत्तर 295
प्रश्न 21 A B C D व E में से प्रत्येक की ऊंचाई अलग अलग है D केवल B से नाटा है E , A व C से नाटा है | उनमे सबसे नाटा कौन है ?
1 B 2 E 3 C 4 डाटा अपर्याप्त है 5 कोई नहीं
उत्तर E
प्रश्न 22 पांच भारोतोलक P Q R S T में से Q , P से अधिक परन्तु T से कम भार उठाता है | उनमे से दो P से कम भार उठाते है | S सबसे कम भार नहीं उठाता तो उनमे सबसे अधिक भार कौन उठाता है ? (LIC ADO 2013)
1 T 2 S 3 R 4 Q 5 कोई नहीं
उत्तर T
प्रश्न 23 - 25 : पांच मित्र भारत , चारू , अंशु , अवलीं ,तथा डेनी में से प्रत्येक ने अलग अलग मूल्यों पर एक कंप्यूटर ख़रीदा | भारत ने चारू से अधिक परन्तु अवली से कम मूल्य अदा किया | अंशु ने केवल डेनी से कम मूल्य अदा किये | भारत ने 35000 रपये में कंप्यूटर खरीदा | जिसने सबसे अधिक मुल्य पर कंप्यूटर ख़रीदा उसने 53000 रुपए दिए |
प्रश्न 23 कंप्यूटर के लिए सबसे कम रुपए किसने दिए ?
1 भारत 2 अंशु 3 अवली 4 चारू 5 निर्धारित नहीं कर सकते
उत्तर 4
प्रश्न 24 सबसे अधिक 53000 रुपये देकर किस ने कंप्यूटर ख़रीदा ?
1 अंशु 2 चारू 3 अवली 4 डेनी 5 भारत
उत्तर 4
प्रश्न 25 अंशु से कम कितने व्यक्तियों ने राशि अदा की ?
1 दो 2 चार 3 एक 4 तीन 5 कोई नहीं
उत्तर 4
प्रश्न 26 P Q R S T व U में से P , R व S से लम्बा है लेकिन T व U से छोटा नहीं है | Q , R S T U से लम्बा है लेकिन P जितना नहीं | सबसे लम्बा कौन है ? (सिंडिकेट PO 2004)
1 P 2 Q 3 R 4 डाटा अपर्याप्त है 5 कोई नहीं
उत्तर 1
प्रश्न 27 N , M से अधिक बुद्धिमान है | M , Y जितना बुद्धिमान नहीं है | X , Y से अधिक बुद्धिमान है परन्तु N जितना नहीं | इन सबमे सबसे अधिक बुद्धिमान कौन है ?
1 N 2 X 3 Y 4 M
उत्तर 1
प्रश्न 28 प्रीती ने राहुल से अधिक अंक प्राप्त किये | यमुना ने दिव्या के बराबर प्राप्त किये | लोकिता ने मंजू से कम अंक प्राप्त किये | राहुल ने यमुना से अधिक अंक प्राप्त किये | मंजू ने दिव्या से कम अंक प्राप्त किये | सबसे कम अंक किसको मिले ?
1 लोकिता 2 राहुल 3 मंजू 4 यमुना 5 दिव्या
उत्तर लोकिता
प्रश्न 29 चार कर डीलर A, B, C, D एक कार पर छुट देते है | डीलर D डीलर A की तुलना कम छुट देता है | B , D की अपेक्षा कम परन्तु C की अपेक्षा अधिक छुट देता है तो ये बताओ की चारो में से कौन सबसे कम छुट देता है |
1 A 2 B 3 C 4 या तो B या A 5 कोई नहीं
प्रश्न 30 क्रिकेट की गेंद हॉकी की गेंद से हलकी है | वालीबाल की गेंद फुटबॉल की गेंद से हल्की है | हॉकी की गेंद फुटबॉल की गेंद से हल्की है लेकिन टेनिस की गेंद से भारी है कौनसी गेंद सबसे अधिक भारी है |
1 हॉकी की गेंद 2 फुटबॉल की गेंद 3 क्रिकेट की गेंद 4 वालीबाल की गेंद 5 कोई नहीं
प्रश्न 31 वेनी , स्मिथ से 1 वर्ष बड़ा है | स्मिथ सलीम से दो वर्ष बड़ा है | राजू सलीम से 1 वर्ष बड़ा है तो सबसे छोटा कौन है ?
1 राजू 2 सलीम 3 वेनी 4 स्मिथ 5 निर्धारित नहीं किया जा सकता
उत्तर सलीम
प्रश्न 32 चार दोस्त A B C D आपस में कुछ राशी इस तरह बांटते है की A को B से 1 कम c को D से 5 ज्यादा और D को B से 3 ज्यादा मिलते है सबसे कम राशी किसको मिली |
1 A 2 B 3 C 4 D 5 निर्धारित नहीं कर सकते
उत्तर 1 (A)
प्रश्न 33 एक मेज पर लाल , हरे और पीले रंग की कुछ गेंदे राखी हुई है | जितनी पीली गेंदे है उतनी ही लाल गेंदे है | पीली गेंदे हरी गेंदों से दुगुनी है | लाल गेंदों की संख्या क्या है ?
1 पीली व हरी गेंदों के जोड़ जितनी
2 हरी गेंदों से दोगुनी
3 पीली गेंदों से हरी गेंदों को घटने के बाद जो संख्या बचे वो
4 निर्धारित नहीं कर सकते
उत्तर 2
प्रश्न 34 चार मित्र A B C D में से A व B फूटबाल व क्रिकेट खेलते है | B व C क्रिकेट व हाकी खेलते है | A व D बास्केटबाल व फूटबाल खेलते है | C व D हाकी व बास्केटबाल खेलते है |
1 हाकी कौन नहीं खेलता ? उत्तर A
2 फूटबाल , बास्केटबाल , हचक्य कौन खेलता है ? उत्तर D
3 B , C , D कौनसा खेल खेलते है ? उत्तर हाकी
प्रश्न 35 श्री व श्रीमती गोपाल के 3 पुत्रिया है प्रत्येक पुत्री का एक भाई भी है तो इस परिवार में कुल कितने सदस्य है ?
1 5 2 6 3 8 4 7
उत्तर 6
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें