REPO RATE 6% CRR 4% REVERSE REPO RATE 5.75% SLR 19% MSF 6.25% |

मंगलवार, 12 मार्च 2013

सामान्य ज्ञान के बिंदु

आज यहाँ पर कुछ सामान्य ज्ञान के बिंदु दिए जा रहे है जो विभिन्न परीक्षाओ में पूछे गए है | उम्मीद है आपको पसंद आयेंगे |



1 राजघाट महात्मा गाँधी का समाधि स्थल है |

2 भारत के पहले मुख्य न्यायाधीश हरिलाल जे कानिया थे |

3 नोबेल शांति पुरस्कार नोर्वे की राजधानी ओस्लो से दिया जाता है | अन्य नोबेल पुरस्कार स्वीडन की राजधानी        स्टॉकहोम से दिए जाते है |

4 अमेरिका के राष्ट्रपति आवास को व्हाइट हाउस कहते है | दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति आवास को ब्लू हाउस कहते है |

5 व्यक्तिगत ट्रैक प्रतिस्पर्धा में ओलिंपिक के फाइनल में पहुँचने वाली पहली महिला पी टी उषा थी |

6 भारत में सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 लागु है | किसी व्यक्ति के जीवन या स्वतंत्रता से सम्बंधित सूचना 48 घंटे में प्राप्त की जा सकती है |

7 ब्रह्म समाज की स्थापना                  - रजा राममोहन रॉय ने की थी |

8 रामकृष्ण मिशन की स्थापना             - स्वामी विवेकानंद ने की थी |

9 प्रार्थना समाज की स्थापना                 - केशव चन्द्र सेन ने की थी |

10 आर्य समाज की स्थापना                  - स्वामी दयानंद सरस्वती ने की थी |

11 थियोसोफिकल सोसाइटी की स्थापना - मैडम ब्लावत्सकी व कर्नल हेनरी स्टील आलकर ने की |

12 साइंटिफिक सोसाइटी की स्थापना      - सर सैयेद अहमद खां ने की थी |

13 इसरो का मुख्यालय बंगलौर कर्नाटक में है |

14 विक्रम साराभाई अन्तरिक्ष केंद्र तिरुवनंतपुरम केरल में है |

15 श्री हरिकोटा अन्तरिक्ष केंद्र आंध्र प्रदेश में है |

16 भारतीय अन्तरिक्ष कार्यक्रम के जनक विक्रम साराभाई थे |

17 भारत ने पोखरण में 1974 में जो परमाणु परीक्षण किया था उसका नाम स्माइलिंग बुद्धा था |

18 1998 में भारत द्वारा किये गए दुसरे परमाणु परीक्षण का नाम ऑपरेशन शक्ति था | यह भी पोखरण में किया गया था |

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

 
Copyright © . DhansuGK - Posts · Comments
Theme Template by BTDesigner · Powered by Blogger